जयपुर

राजस्थान के 9 जिलों में आज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट:अगले 2 दिन भी तेज बरसात की आशंका; नया सिस्टम बनने से बदला मौसम

अरब सागर में बने एक वेदर सिस्टम के असर से आज राजस्थान के 9 जिलों में बारिश और ओले गिरने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस सिस्टम का असर 13 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग के 10 से ज्यादा जिलों में 13 अक्टूबर तक बारिश और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं।

मौसम केन्द्र जयपुर ने इन संभाग के जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 14 अक्टूबर से इस सिस्टम का असर प्रदेश में खत्म होगा और मौसम साफ होने के साथ धूप निकलेगी।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, कोटा के अलावा उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, अजमेर, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और सिरोही के एरिया में सुबह से बादल छाए रहे। इन जिलों में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अरब सागर में बने सिस्टम के असर से गुजरात, दक्षिणी राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया।

4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान

प्रदेश में हुए मौसम के इस बदलाव से शहरों में दिन का अधिकतम तापमान भी 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बारां में कल दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस (3.5 डिग्री गिरकर), बीकानेर में 34.4 (2.5 डिग्री गिरकर), उदयपुर में 30.6 (4.1 डिग्री गिरकर), चित्तौड़गढ़ में 32.5 (3.7 डिग्री गिरकर), कोटा में 33.6 (2.2 डिग्री गिरकर), भीलवाड़ा में 34 (2 डिग्री गिरकर) और जयपुर में 34.9 डिग्री सेल्सियस (1.5 डिग्री गिरकर) पर दर्ज हुआ।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago