राजस्थान

जहीर जैसा एक्शन; राजस्थान की सुशीला के फैन हुए तेंदुलकर:कहा-सहज, सरल और बहुत ही प्यारा, जहीर क्या आपने भी इसे देखा?

सरकारी स्कूल की ड्रेस में गेंदबाजी और बल्लेबाजी करती 12 साल की राजस्थान की छात्रा सुशीला मीणा चर्चा में है। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और जहीर खान जैसे नामी खिलाड़ी भी इनके फैन हो गए। तेंदुलकर ने सुशीला की गेंदबाजी को जहीर खान जैसा बताया। एक्स पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा-‘सहज, सरल और देखने में बहुत ही प्यारा। सुशीला मीना की गेंदबाजी में आपकी झलक दिखती है @ImZaheer. क्या आपने भी इसे देखा?

मीडिया से बात करते हुए सुशीला ने कहा-टीवी में देखकर उन्होंने गेंदबाजी के सीखने के बारे में सोचा। सचिन तेंदुलकर और उनके ट्वीट को लेकर सुशीला से पूछा तो उन्होंने इसके बारे में जानकारी होने से मना कर दिया। साथ ही कहा-अगर सरकार मौका देगी तो आगे बढ़कर देश और माता पिता का नाम रोशन करूंगी। सुशीला पढाई के साथ हर रोज 2 घंटे क्रिकेट खेलती हैं।

वहीं राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वीडियो कॉल पर सुशीला से बात की और मिलने के लिए जयपुर बुलाया। डिप्टी सीएम ने फोन पर बधाई देते हुए कहा-आप इतना अच्छा क्रिकेट खेलती हो। आपको पता है सचिन तेंदुलकर ने आपकी प्रशंसा की है। डिप्टी सीएम ने सुशीला से पूछा-आप जहां खेलते हो वहां ग्राउंड अच्छा है क्या ? जिस पर सुशीला ने जबाव दिया-नहीं। इस पर डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया कि मैदान को और सही करा देंगे।

वहीं उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने भी पोस्ट करते हुए लिखा- वाह ! सुशीला बिटिया, आपकी अद्भुत गेंदबाजी, खेल के प्रति आपकी मेहनत देखकर बहुत प्रसन्नता हुई।

राठौड़ ने लिखा- हम राजस्थान में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्रयासरत

वाह ! सुशीला बिटिया, आपकी अद्भुत गेंदबाजी, खेल के प्रति आपकी मेहनत देखकर बहुत प्रसन्नता हुई।खिलाड़ियों के हुनर को और अधिक निखारने, आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago