चूरू

चूरू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री शाह का पुतला फूंका

चूरू

जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बीआर आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर ने बताया कि डॉ. आंबेडकर पर गृह मंत्री शाह द्वारा की गई टिप्पणी घोर निंदनीय है। खोखर ने कहा कि गृह मंत्री शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है। देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू ने कहा कि ये अत्यंत दुखद है कि अमित शाह जैसे नेता, जिन्हें संविधान के चलते बोलने का अवसर मिलता है, वे उसी संविधान के निर्माता का अपमान कर रहे हैं। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री शाह का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस दौरान मोहम्मद हुसैन निर्वाण, रियाजत खान, रामजी लाल शर्मा, धर्मेंद्र बुडानिया, जमील चौहान, अनवर कुरैशी, नारायण बालाण, आसिफ खान, सीताराम खटीक, रामनारायण व्यास, दिनेश रोयल, आबिद मोयल, विद्याधर मेघवाल, असलम खान मोयल आदि उपस्थित थे।

इधर, कलेक्ट्रेट पर डॉ. बीआर अंबेडकर संघ चूरू तथा भीम आर्मी चूरू के संयुक्त तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर संघ अध्यक्ष सीताराम खटीक व भीम आर्मी अध्यक्ष कृष्ण रॉयल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर समाज व आर्मी के युवाओं ने गृह मंत्री शाह का पुतला फूंककर व नारेबाजी कर आक्रोश जताया। बजरंग बजाड़, घनश्याम अलवरिया, विनोद खटीक, बाबूलाल कल्ला, इंद्राज सिंह आदि थे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago