Business

TCS का मार्केट-कैप ₹35,638 करोड़ गिरा:टॉप-10 में से 7 कंपनियों की वैल्यू पिछले हफ्ते ₹1.22 लाख करोड़ कम हुई

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से देश की टॉप-10 कंपनियों में से 7 की वैल्यू बीते हफ्ते कंबाइंड रूप से 1,22,107.11 करोड़ रुपए कम हुई है। इस दौरान टाटा कंस्ल्टेंसी सर्विसेज (TCS) टॉप लूजर रही। हफ्ते भर के कारोबार के दौरान कंपनी का मार्केट कैप 35,638 करोड़ रुपए कम होकर 15.02 लाख करोड़ रुपए रह गया है।5

TCS के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज दूसरी बड़ी लूजर रही। कंपनी का मार्केट कैप हफ्ते भर में 21,351.71 करोड़ रुपए गिरकर 18.55 लाख करोड़ रुपए रह गया है। इनके अलावा, ITC, हिंदुस्तान यूनिलीवर, LIC, ICICI बैंक और HDFC बैंक का मार्केट कैप भी कम हुआ है।

एयरटेल, इंफोसिस और SBI की वैल्यू ₹36,278 करोड़ बढ़ी

वहीं, इस दौरान टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल टॉप गेनर रही कंपनी की वैल्यू इस दौरान 26,330 करोड़ रुपए बढ़कर 9.60 लाख करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा, इंफोसिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की वैल्यू भी बढ़ी है।

पिछले हफ्ते 307 अंक गिरा शेयर बाजार

बीते कारोबारी हफ्ते शेयर बाजार में 307 अंकों की गिरावट रही थी। वहीं, शुक्रवार (11 अक्टूबर) को सेंसेक्स 230 अंक की गिरावट के साथ 81,381 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट रही, ये 24,964 के स्तर पर बंद हुआ।

BSE स्मॉल कैप 246 अंक चढ़कर 56,600 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट रही। NSE के फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.19% की तेजी रही थी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago