Top News

पंत ने 107 मीटर लंबा छक्का लगाया:सरफराज ने चौके से पूरी की पहली सेंचुरी, रोहित ने की अंपायर से बहस; मोमेंट्स

jaipur भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में चल रहे पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन उतार-चढ़ाव वाला रहा। भारत की दूसरी पारी 462 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 107 रन का टारगेट मिला है।

युवा भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने 150 रन की पारी खेली, वहीं ऋषभ पंत 99 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खेल जल्द रोके जाने पर अंपायर के साथ बहस भी की। आगे पढ़िए दिन के खेल के टॉप-6 मोमेंट्स।

1. पंत ने 107 मीटर लंबा छक्का जड़ा ऋषभ पंत ने 87वें ओवर की तीसरी गेंद पर 107 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया। टिम साउदी ने गेंद ऑफ स्टंप पर फेंकी। पंत ने इस गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर खेल दिया। गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर गिरी। नॉन स्ट्राइक पर खड़े केएल राहुल गेंद को देखते ही रह गए। वहीं ग्लेन फिलिप्स भी इस शॉट से हैरान दिखे।

2. पंत को 99 रन की पारी में 6 जीवनदान ऋषभ पंत ने 105 गेंदों का सामना कर 99 रन बनाए। पंत को 6 जीवनदान मिले। एजाज पटेल के एक ओवर में पंत दो बार एलबीडब्ल्यू और एक कैच छूटने से आउट होने से बचे। इसके अलावा एक बार रन आउट और 2 बार विकेट के पीछे कैच होने से बचे।

भारतीय पारी के दौरान 66वां ओवर एजाज पटेल कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील हुई और अंपायर ने पंत को आउट दिया। पंत ने तुरंत ही DRS का इस्तेमाल किया जिसमें दिखा कि गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पैड पर लगी है। इस तरह अंपायर का फैसला पलटा गया।

अगली गेंद पर फिर से एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। अंपायर ने इस बार नॉट आउट दिया। न्यूजीलैंड ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को बरकरार रखा। अगली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर पंत का कैच छूटा और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। भारतीय पारी के 56वें, 72वें और 74वें ओवर में भी पंत को लाइफलाइन मिली।

3. बारिश की वजह से मैच करीब 2 घंटे रुका पहले दिन का मैच बारिश में पूरी तरह धुल गया था। वहीं चौथे दिन भी बारिश की वजह से दो घंटे खेल रोकना पड़ा। करीब 11 बजे बारिश की वजह से पिच को कवर करना पड़ा और खेल को रोकना पड़ा। दोबारा खेल 1.50 बजे शुरू हुआ। वहीं पहले सत्र का खेल भी जल्द समाप्त कर लंच की घोषणा कर दी गई।

4. सरफराज खान ने चौके के साथ शतक बनाया सरफराज खान ने 57वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ कर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। यह ओवर टिम साउदी कर रहे थे। सरफराज ने अपने 100 रन के लिए 110 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा सरफराज ने 64वें ओवर में एजाज पटेल की गेंद पर चौका जड़ कर भारत का स्कोर 300 रन तक पहुंचाया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago