जयपुर

जयपुर में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से रेप:विरोध पर किया शादी का वादा, अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

जयपुर में एक दोस्त के धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर एक साल तक देहशोषण करता रहा। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। अशोक नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (अशोक नगर) उमेश बेनीवाल कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- कोतवाली निवासी 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले आरोपी से उसकी मुकालात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। मिलने के बहाने सी-स्कीम स्थित एक बिल्डिंग में बुलाया। मिलने जाने पर धोखे से नशीला पदार्थ उसे पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया।

होश आने पर विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। पिछले एक साल तक शादी करने का झांसा देकर देहशोषण करता रहा। देहशोषण के दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी मोबाइल में बना ली। अब शादी करने का दबाव बनाने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। शादी करने से मना कर ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने अशोक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago