चूरू

सरदारशहर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन:सहायक अभियंता कार्यालय में लगाया ताला, किसान बोले- समाधान नहीं हुआ तो मेगा हाईवे करेंगे जाम

सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के किसानों ने कम वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या को लेकर मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गाजूसर, बुकनसर छोटा, आसपालसर, पुनसीसर, उडसर लोडेरा, भोलूसर और भिवसर जैसे गांवों के किसानों ने एकजुट होकर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और सहायक अभियंता कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।

किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग कोई ठोस समाधान नहीं कर रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जीएसएस पर बड़ा ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बावजूद कम वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या जस की तस बनी हुई है।

मामचंद गोदारा और रूपाराम गोदारा ने विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, समस्या का समाधान संभव नहीं है।

किसान हरिराम सहू ने कहा, “सरकार के नियम के अनुसार किसानों को 6 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, लेकिन हमें मुश्किल से 3-4 घंटे बिजली मिल रही है। वह भी कम वोल्टेज के कारण मोटरें जल रही हैं, जिससे हम आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।”

हरलाल भांभू ने बताया कि उडसर लोडेरा जीएसएस के अंतर्गत 625 कृषि कनेक्शन हैं, लेकिन अत्यधिक लोड के कारण लगातार ट्रिपिंग हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान मुख्य सड़क पर जाम लगाकर विरोध करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

किसानों के विरोध को देखते हुए सहायक अभियंता राजकुमार मीणा मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उन्हें समाधान का आश्वासन दिया। किसानों ने इस दौरान मांग की कि सर्दी के मौसम में बिजली सप्लाई दिन में दी जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे, जिनमें मामचंद गोदारा, रूपाराम गोदारा, हरिराम सहू, हरलाल भांभू सहित अन्य किसान शामिल थे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago