Sports

रोहित शर्मा के शतक के बावजूद हारा भारत:तीसरे वनडे में इंग्लैंड 27 रन से जीता, सीरीज 2-1 से अपने नाम की

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 50 ओवर में 360 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा ने 138 रन की पारी खेली, लेकिन जीत नहीं दिला सके। इंग्लैंड की जीत के हीरो जैकब बेथेल रहे। उन्होंने 91 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने पहला मैच 6 विकेट से जीता था। वहीं, दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने 4 विकेट से अपने नाम किया था। इससे पहले इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज में भी भारत को 4-0 से हराया था। इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड ने भी भारत को टी-20 सीरीज में 2-0 से हराया था।

रोहित ने 111 गेंदों पर 138 रन बनाए

388 रन का पीछा करते हुए भारत के लिए रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 147 रन जोड़े। गिल 78 गेंदों में 77 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। रोहित ने 111 गेंदों में 138 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और 5 छक्के लगाए। विराट कोहली ने फिफ्टी लगाई। वे 60 बॉल पर 74 रन बनाकर आउट हुए। पारी में 4 चौके और 3 सिक्स लगाए। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

डकेट-बेथेल के बीच 192 की साझेदारी

इससे पहले इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने 135 गेंदों में 141 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 91 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 192 रन जोड़े। बाद में जो रूट 74 और जोस बटलर 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने आखिरी 19 गेंदों में 63 रन जोड़कर इंग्लैंड का स्कोर 387/3 तक पहुंचाया। यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे बड़ा वनडे स्कोर भी है। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रिंस यादव को 1 सफलता मिली।


HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago