चूरू में दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार शाम हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली और मौसम में ठंडक आई। आसमान में घने बादल छाए रहे, लेकिन बारिश उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह से चूरू में बारिश काफी कम हुई है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई थी। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बने गहरे अवदाब के कारण प्रदेश में आगामी दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। मानसून ट्रफ लाइन वर्तमान में बीकानेर, दतिया, डाल्टनगंज और डीप डिप्रेशन से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र भी बना हुआ है।
28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने और मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 29 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। 30 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान भी पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, सोमवार को हुई बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे वाहनों और पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…