बालोतरा

बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला,तीनों की मौत:2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म, 4 साल पहले हुई थी शादी

बालोतरा दो महीने और ढाई साल के मासूम बच्चों के साथ टांके में कूदकर महिला ने सुसाइड कर लिया। घटना बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र के दुदवा गांव की है। पुलिस ने तीनों के शवों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान मुली देवी (25) पत्नी हनुमान प्रजापत, रविंद्र (2) और नारायण (2 महीना) निवासी दुदवा के रूप में हुई है।

सुबह 3 बजे घर से निकली थी

पचपदरा थाने के सब इंस्पेक्टर अमराराम ने बताया- 28 जुलाई की अलसुबह 3 बजे महिला अपने दो बच्चों के साथ घर के पास स्थित टांके में कूद गई। सुबह 5 बजे परिजन पर जब जागे तो महिला और बच्चे कहीं दिखाई नहीं दिए। टांके के पास चप्पल दिखाई देने पर उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तैराकों की मदद से तीनों के शवों को टांके से बाहर निकाला और बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया।

चार साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने बताया- मुली देवी की शादी चार साल पहले हनुमानाराम प्रजापत के साथ हुई थी। परिवार मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता है। दंपती के दो बच्चे थे, जिनमें बड़ा बेटा रविंद्र दो वर्ष का और छोटा बेटा नारायण दो माह का था।

पीहर पक्ष के आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के पीहर पक्ष को दे दी गई है। उनके आने के बाद बयान और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago