चूरू की पोक्सो कोर्ट प्रथम ने नाबालिग से रेप और जहर पिलाकर जान लेने के प्रयास के दोषी युवक को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 35 हजार का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला भालेरी थाना क्षेत्र का है और वर्ष 2024 में दर्ज किया गया था।
विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) सहारण ने बताया कि आरोपी युवक ने साढ़े 16 वर्षीय नाबालिग को अपने खेत में ले जाकर उससे रेप किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो युवक ने उसे आत्महत्या का झूठा आरोप लगाने की धमकी दी। आरोपी ने नाबालिग के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। इन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह नाबालिग पर शादी करने का लगातार दबाव बना रहा था।
अगस्त 2024 में आरोपी ने पीड़िता को स्कूल के पीछे बुलाया और उसे जहर पिला दिया। इससे नाबालिग की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई, जिसके बाद उसे बीकानेर रेफर किया गया। अस्पताल में नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कोर्ट ने इस मामले में 10 गवाहों और 38 दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद सुनवाई पूरी की।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…