चूरू

जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार:रतननगर पुलिस ने 19,900 रुपए और ताश जब्त किए

चूरू की रतननगर पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनएच-52 स्थित फौजी होटल के पास रोही रतननगर से छह जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 19,900 रुपए नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि रतननगर थानाधिकारी सुभाषचंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त पर थी। टीम ने फौजी होटल के पास रोही रतननगर में दबिश दी, जहां ये लोग जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उमर कुरैशी, मो. हारुन, मो. रमजान, लतीफ कुरैशी, इलियास और सलीम के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी सीकर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रतननगर थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एएसआई मनीराम, कांस्टेबल जयवीर, कपिल कुमार और देवीलाल शामिल थे, जबकि कांस्टेबल मुनेश कुमार की विशेष भूमिका रही।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago