Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

जोधपुर में 5 साल बाद कांगो फीवर ने दस्तक दी है। पशुपालन से जुड़ी 51 साल की महिला सप्ताहभर से बीमार थी। अहमदाबाद में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मंगलवार देर रात को रिपोर्ट में कांगो फीवर की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के गांव पहुंची और परिजनों और आसपास के ग्रामीणों के ब्लड सैम्पल लिए जा रहे हैं।

सैंपल में कांगो फीवर होने की पुष्टि हुई

जोधपुर डिप्टी CMHO डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया- जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र को नांदड़ा कला गांव में एक 51 साल की महिला की 3 सितम्बर को तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए थे जहां से उन्हें जोधपुर के MDM हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। यहां से तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के स्टर्लिंग हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहां उनकी 8 सितंबर की सुबह मौत हो गई थी। इसके बाद महिला के ब्लड सैम्पल जांच के लिए पुणे भेजे गए थे। देर रात मंगलवार को महिला की रिपोर्ट आई थी। जिसमें उसे कांगो फीवर की पुष्टि हुई थी।

मेडिकल टीम पहुंची नांदड़ा गांव

डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया- महिला के कांगो फीवर की रिपोर्ट आते ही मेडिकल टीम अलर्ट हो गई थी। बुधवार सुबह जल्दी टीमों को नांदड़ा गांव भेज दिया गया। पूरे गांव में सर्वे करवाया जा रहा है। साथ ही महिला के सभी परिजनों के सैम्पल लिए गए हैं।

पांच साल बाद जोधपुर में आया मामला डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया- जोधपुर में कांगो फीवर का मामला साल 2019 में सामने आया था। उस समय तीन बच्चों में इस फीवर के लक्षण नजर आए थे। साथ ही दो रोगियों की मौत भी हुई थी। जोधपुर में पहली बार वर्ष 2014 में कांगो फीवर के मरीज सामने आए थे।

पशुपालन से जुड़ी थी महिला अधिकारियों ने बताया कि कांगो फीवर ने पीड़ित महिला पशुपालन से जुड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि पशुओं के साथ रहने से कांगो फीवर का खतरा अधिक बढ़ जाता है। पशुओं की चमड़ी के चिपके रहने वाला ‘हिमोरल’ (किलनी) नामक परजीवी इस रोग को बढ़ाता है। कांगो फीवर काे संक्रमण से रोगी को बुखार का एहसास होता है और उसके शरीर की मांसमेशियों में दर्द होता है। उसे चक्कर आते है, सिर दर्द करता है, आंखों में जलन और रोशनी से डर लगने लगता है।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *