Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

जयपुर के सोडाला इलाके में सोमवार दोपहर 3.30 बजे 20 यात्रियों से भरी बस में आग लग गई। यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर ड्राइवर मुकेश ने बस रोक दी। यात्रियों की मदद करते हुए गाड़ी को खाली किया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान बस का काफी हिस्सा जल गया।

प्रत्यक्षदर्शी विमल ने बताया- बस के पीछे से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। बस में जब धुआं घुसा तो सवारियों ने शोर करना शुरू कर दिया। इस पर ड्राइवर ने पुरानी चुंगी के पास में बस को रोक दिया। सवारियों को बाहर निकाल। किसी को भी चोट नहीं आई। लोगों ने बस चालक महेश के साथ मिल कर बस में लगी आग को बुझाया।

आग बुझने पर चालक महेश ने बताया- बस की वायरिंग जल गई। इस के बाद सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट किया गया। बस दूदू से अजमेरी गेट के लिए चलती है। बस जब दूदू जा रही थी। उसी दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *