हरियाणा

हरियाणा चुनाव के बीच BJP को झटका:जो राम को लाए हैं… गाने वाले कन्हैया मित्तल कांग्रेस जॉइन करेंगे; बोले- राम एक पार्टी के नहीं

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भजन गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल होंगे। वह पंचकूला सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि भाजपा ने यहां से ज्ञानचंद गुप्ता को दोबारा टिकट दिया है।

कन्हैया मित्तल वही गायक हैं, जिन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गाना गाया था। यह गाना काफी फेमस हुआ था। मित्तल अक्सर भाजपा के कार्यक्रमों में नजर आते थे।

कन्हैया मित्तल ने कहा कि मैंने भाजपा से कभी टिकट की उम्मीद नहीं की। हम सभी जगह काम कर सकते हैं। मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। अभी तारीख और समय तय नहीं है। मैं लोगों से अपील करना चाहूंगा कि एक दल को सनातन का प्रतीक न समझें, सनातन हर जगह है।

CM सैनी के साथ दिखे थे मित्तल

कन्हैया मित्तल ने 4 अगस्त को चंडीगढ़ सेक्टर-30 स्थित अग्रवाल भवन से हिसार के अग्रोहा धाम के लिए पदयात्रा शुरू की थी। यह यात्रा 278 किलोमीटर की थी। 12 दिनों में यह यात्रा अग्रोहा पहुंची। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल और परिवहन मंत्री असीम गोयल शामिल हुए थे।

चंडीगढ़ के रहने वाले हैं कन्हैया मित्तल

कन्हैया मित्तल चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। उनके पिता साइकिल पर पंचकूला और आसपास के क्षेत्र में नमकीन बेचा करते थे। कन्हैया ने भी फड़ी लगाकर सामान बेचा है। 7 साल की उम्र में मित्तल ने भजन गाने शुरू कर दिए थे। वह अपने घर के पास बने मंदिर में कीर्तन और जागरण में जाते थे। 15 साल तक उन्होंने फ्री में भजन गाए।

10वीं क्लास में जब वह अच्छे नंबर से पास हुए तो उन्होंने IPS अफसर बनने का सपना देखा। इसके बाद जब उनके भजनों को लोग पसंद करने लगे तो इसे अपना प्रोफेशन बना लिया। 2015 के बाद उन्होंने भजन के लिए पैसे लेना शुरू किए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago