हरियाणा

पानीपत में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग:गोली लगने से एक घायल; आवाज देकर घर से बाहर बुलाया, तीन बदमाशों ने की वारदात

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव सुताना में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान एक गोली युवक को लगी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनने के बाद स्थानीय निवासी व परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद वे घायल अवस्था में युवक को तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए। जहां वह उपचाराधीन है। वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

घायल विजेंद्र ने बताया कि वह गांव सुताना का रहने वाला है। गुरुवार की दोपहर को वह अपने घर पर था। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे उसके घर के बाहर आवाज लगाकर बाहर बुलाया गया। वह बाहर आया तो देखा कि बाहर गांव वैसर निवासी विक्रम, दयानंद व एक अन्य व्यक्ति खड़े थे। जिन्होंने उसके बाहर आते ही अचानक उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बचाव में वह भागने लगा, जिस दौरान एक गोली उसके पैर में लग गई। करीब 4 गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पहले से चला आ रहा जमीनी विवाद

वहीं, जानकारी देते हुए विजेंद्र ने बताया कि वह रिफाइनरी में ठेकेदारी करता है। उसका आरोपी विक्रम के साथ पुराना जमीनी विवाद है। इसी विवाद के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने से पहले उसे फोन पर काफी गाली-गलौज की थी। इसके बाद उसने घर से बाहर बुलाया था। लेकिन उसके बाहर बुलाने के तरीके से लगा नहीं था कि वह इस तरह गोलियां चलाएगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago