जालौर

पूर्व महिला विधायक को भेजे अश्लील मैसेज, रेप की धमकी:वॉट्सऐप पर लिखा- तेरा हाल भी बाबा सिद्दीकी के जैसा कर दूंगा

जालोर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल (39) को जान से मारने की धमकी के साथ वॉट्सऐप पर अश्लील मैसेज मिले हैं। मेघवाल ने इस संबंध में जयपुर पुलिस आयुक्तालय के साइबर थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार उनके वॉट्सऐप पर 7487013982 नंबर से अश्लील मैसेज और एक कॉल भी आई है।

उस नंबर पर वापस कॉल किया तो सामने वाला व्यक्ति गालियां देने लगा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तेरा हाल भी बाबा सिद्दीकी के जैसा कर दूंगा। आरोपी ने पूर्व विधायक को रेप की भी धमकी दी। मामला दर्ज होने के बाद भी उस नंबर से कॉल और मैसेज आ रहे हैं।

पूर्व में भी धमकी मिली, हमले भी हुए मेघवाल ने बताया कि उनके साथ पिछले कुछ सालों से ऐसी घटनाएं होती रही हैं। जयपुर में उन्हें पहले भी धमकाया गया था, इसे लेकर सोडाला थाने में रिपोर्ट दी थी। इसके अलावा उन पर 2021 व 2022 में 2 बार हमले भी हुए हैं। इसको लेकर जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाने में उन्होंने मामला दर्ज कराया था।

हाल ही में 8 जुलाई को जालोर में उनका ससुराल पक्ष से विवाद हो गया था। इस दौरान उन्होंने अपने पूर्व पति बाबूलाल, ससुर हेमाराम, चाचा ससुर शिवलाल सोलंकी और देवर कैलाश के विरुद्ध मारपीट करने के साथ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया था।

एडवोकेट पति बाबूलाल से हो चुका है तलाक अमृता मेघवाल की शादी जालोर जिले के नोरवा हाल रामदेव कॉलोनी निवासी एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल पुत्र हेमाराम मेघवाल से 21 अप्रैल 2008 को हुई थी। अमृता चाणोद (पाली) की रहने वाली हैं। 21 जनवरी 2019 को दोनों के बीच इतना विवाद हुआ कि वे अलग रहने लगे।

करीब 3 साल बाद पति बाबूलाल ने फैमिली कोर्ट जालोर में तलाक के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। कोर्ट ने अमृता मेघवाल को कई नोटिस भेजकर उपस्थित होने को कहा, लेकिन वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हुईं। इस पर कोर्ट ने 4 मई 2023 को तलाक का फैसला बाबूलाल के पक्ष में दे दिया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago