पाकिस्तान बॉर्डर के करीब 60 किलोमीटर दूर बाड़मेर में शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा एक दुर्लभ प्रजाति का पक्षी मिला। डिवाइस पर आईडी; 11146 लिखा हुआ है। पैर में सिल्वर कलर की रिंग है। उस पर भी नंबर व अंग्रेजी में लिखा हुआ है। संदिग्ध पक्षी मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों सहित पुलिस और वन विभाग की टीमें जांच-पड़ताल कर रही हैं। पक्षी बाड़मेर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर मुरटाला ग्राम पंचायत के जीवानियों की ढाणी में सुबह 10 बजे मिला।पुलिस के अनुसार सदर थाना इलाके के जीवानियों की ढाणी में महिलाएं व बच्चे चबूतरे पर पक्षियों को दाना डालने के लिए गए थे। चबूतरे के पास अनजान पक्षी देखने पर आसपास के लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलने पर सदर थाना के सीआई सत्यप्रकाश मय पुलिस जाब्ता पहुंचे। वहीं वन विभाग की टीम भी पहुंची।
सदर थाने के सीआई सत्यप्रकाश ने बताया- कंट्रोल रूम से सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे हैं। एक पक्षी मिला है जिसके पंजे पर एंटीना लगा हुआ है। उस पर अंग्रेजी में नंबर अंकित हैं। उसको चैक किया तो उसके पंजे के अंदर एल्यूमिनीयम जैसे पदार्थ की गोल सिल्वरनुमा रिंग है जिस पर भी नंबर और अंग्रेजी में अबुधाबी लिखा हुआ है। हमने सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी। पक्षी को सुरक्षित और जिंदा रखने के लिए उसे वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां इस एंटीना की जांच करके आवश्यक कार्रवाई करेंगी।
पक्षी की प्रजाति का पता नहीं चला पुलिस ने बताया कि यह पक्षी सामान्यतया यहां नहीं पाया जाता है। दुर्लभ प्रजाति का पक्षी है। गूगल में सर्च करने पर हाबुर पक्षी आ रहा है। इसके बारे में स्पष्ट कह पाना मुश्किल होगा। ये तो विशेषज्ञ ही बता पाएंगे कि यह कौनसी प्रजाति का पक्षी है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…