चूरू
लोहिया कॉलेज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार दोपहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला भी लगाया। प्रदर्शन के बाद एबीवीपी की ओर से कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में एबीवीपी के जिला संयोजक कुलदीप सिंह जागावत ने बताया कि कॉलेज में क्लासों की साफ-सफाई व्यवस्था की जाएं। जगह-जगह लगे कचरे के ढेर को समय पर उठाया जाएं। कॉलेज में बंद पड़े वाचनालय को तुरंत खोला जाए। कॉलेज में स्टूडेंट के लिए पानी की पर्याप्त आपूर्ति की जाए। कॉलेज में विवेकानंद व सरस्वती वाटिका की सफाई करवाकर वाटिका को सुव्यवस्थित की जाये।
कॉलेज में बनाए गए टॉयलेट की समय पर सफाई करवाई जाए। कॉलेज में आचार्य व सहायक आचार्य को ड्यूटी टाइम में कॉलेज में उपस्थित रहने के लिए पाबंद किया जाए।
कॉलेज में पार्क के पास बनी अवैध पार्किंग को हटाई जाए। एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि अगर तीन दिन में इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चूरू में उग्र प्रदर्शन व आंदोलन किया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इस मौके पर नीरज चौधरी, निखिल प्रजापत, विनोद मेघवाल, लोकेश ज्याणी, विवेक जांगिड़, किशन सैनी, विशाल सिंह पंवार, कुलदीप व दीप्ती आदि मौजूद रहे।
जयपुर LPG टैंकर ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसे 2 और लोगों ने मंगलवार को…
जयपुर के सोडाला इलाके में सोमवार दोपहर 3.30 बजे 20 यात्रियों से भरी बस में…
जयपुर में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने आज मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट पर…
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने जैसे ही ये लिखकर वीडियो शेयर किया। कुछ ही…
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ईआरसीपी और अंबेडकर मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार व बीजेपी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई…