चूरू

बस से गिरने से घायल की इलाज के दौरान मौत:बैंक के कॉम्पिटिशन एग्जाम की कर रहा था तैयारी

चूरू के सदर थाना इलाके गांव रामपुरा के पास निजी बस से गिरने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके शव को शुक्रवार सुबह डीबी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।

सदर थाने के एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि सरदारशहर निवासी मोहित सैनी (22) सैनी समाज संस्थान में बैंक की कॉम्पिटिशन की तैयारी करता था। जो रोज सरदारशहर से आना जाना करता था। बुधवार शाम निजी बस में जा रहा था। तभी रामपुरा के पास निजी बस की लापरवाही से मोहित चलती बस से गिर गया। घायल हालत में तुरंत मोहित को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने मृतक के शव को डीबी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने बताया कि इस मामले में श्रवण कुमार सैनी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

5 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

5 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

5 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

5 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

5 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

5 days ago