Churu जिले के भालेरी थाना के गांव खींवासर में शुक्रवार को रास्ते को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। झगड़े में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। घायल को निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने इलाज किया।
अस्पताल में घायलों के रिश्तेदार ने बताया कि खींवासर निवासी कन्हैयालाल (60), माया (19), रामावतार (45), इंद्रा (30) और लक्ष्मण (17) शुक्रवार सुबह अपने घर से बाहर जा रहे थे। तभी परिवार के ही पवन, ओमप्रकाश और नरेन्द्र आदि ने मिलकर कुल्हाड़ी और लाठी से इन पर हमला कर दिया। घायलों ने बताया कि उनका जमीन के रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। अभी मामला सही चल रहा था। उनके घर के दो रास्ते हैं।
मारपीट करने वाले लोग उस रास्ते को बंद करना चाहते हैं। शुक्रवार सुबह जब वे लोग घर से जा रहे थे। तब उक्त लोगों ने लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भालेरी पुलिस मौके पर पहुंची।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…