चूरू

आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने का विरोध:सरदारशहर के वार्ड 18 के लोगों ने दिया ज्ञापन, कहा-लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा

सरदारशहर के बीकानेर रोड स्थित मालजी गार्डन के पास वार्ड 18 में मोबाइल टावर लगाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। वार्ड के निवासियों ने मांग की कि इस मोबाइल टावर को यहां न लगाया जाए, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

वार्ड के निवासी अशोक कुमार पारीक द्वारा अपने प्लॉट पर 5G टावर लगाए जाने की योजना को लेकर मोहल्ले में असंतोष है। वार्डवासियों का कहना है कि इस टावर से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे कि सिरदर्द, तनाव और अन्य बिमारियां हो सकती हैं।

टावर से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन से आसपास के लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में यहां टावर न लगाया जाए।

आंदोलन की दी चेतावनी

वार्डवासियों ने कहा कि यदि इस टावर को लगाने की प्रक्रिया जारी रहती है, तो पूरा मोहल्ला आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान ओमप्रकाश सैनी, अजय कुमार, राकेश जांगिड़, मोहित कुमार सोनी, श्यामलाल सोनी, कन्हैयालाल जांगिड़, दिलीप खाती, सूर्य प्रकाश सैनी, बजरंग लाल, सुंदरलाल जाखड़, योगेश जांगिड़, हेमंत शर्मा, सुनील सैनी और अन्य वार्डवासी मौजूद थे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago