Madhurima

रोड पर अगर कोई चोटिल पशु दिखे तो उसे अनदेखा ना करें, इन उपायों के जरिए उसकी मदद करें

नित ही कई पशु सड़क दुर्घटना में ज़ख्मी हो जाते हैं। लेकिन उनकी मदद और इलाज करने वाला कोई नहीं होता। इन मूक प्राणियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हर व्यक्ति ही है। अगर आप किसी ज़ख्मी पशु को देखते हैं, आपकी गाड़ी से टकराकर चोटिल हो जाते हैं या कोई उनके साथ दुर्व्यवहार करता है, तो नज़रअंदाज़ नहीं करें, उनकी मदद करें।

शिकायत दर्ज कराएं

आप किसी भी नज़दीकी पुलिस स्टेशन में जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत कार्रवाई करना पुलिस की ज़िम्मेदारी है।

हेल्पलाइन पर कॉल करें

पशु क्रूरता से संबंधित शिकायत करने के लिए भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) की हेल्पलाइन 1962 पर कॉल कर सकते हैं।

सबूत ज़रूर साथ रखें

अगर संभव हो तो घटना का वीडियो या फोटो लें, जो आपकी शिकायत को मज़बूती दे सकता है।

आपकी गाड़ी से पशु टकरा जाए तब…

अगर सड़क पर कोई पशु आपकी गाड़ी से टकरा जाता है और उसे चोट लग जाती है तो घटनास्थल से भागे नहीं। ऐसा करना गैरक़ानूनी है और इसके लिए सज़ा भी हो सकती है। गाड़ी को सुरक्षित जगह पर रोकें। देखें कि पशु की स्थिति कैसी है, वह कितना घायल है। अगर संभव हो तो पशु को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। ध्यान रखें कि चोटिल पशु डर और दर्द में हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। नज़दीकी वेटरनरी क्लिनिक से संपर्क करें। आप पशु कल्याण हेल्पलाइन पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। अगर पशु गंभीर रूप से घायल हो गया है या उसकी मौत हो गई है, तो पुलिस को सूचित करना ज़रूरी है।

गर ज़ख्मी पशु मिले तब…

अगर आपको सड़क पर कोई ज़ख्मी पशु मिलता है, तो सबसे पहले उसकी स्थिति का आकलन करें। क्या वह चल पा रहा है? क्या उसका ख़ून बह रहा है? पशु की स्थिति गंभीर है, तो उसे चिकित्सक के पास ले जाएं। अगर आप ख़ुद नहीं ले जा सकते, तो पशु एम्बुलेंस सेवा को बुलाएं। यहां भी पशु कल्याण संगठन आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप पशु को क्लिनिक तक पहुंचाने से पहले कुछ कर सकते हैं, तो उसे प्राथमिक उपचार दें, जैसे- ख़ून बहने पर पट्टी बांधें या उसे सुरक्षित स्थान पर रखें। पशु की हालत स्थिर है, तो उसे पानी पिलाएं और अगर संभव हो, तो कुछ खिला भी दें।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

5 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

5 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

5 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

5 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

5 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

5 days ago