कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है।
सबसे पहले बंगाल सरकार की ओर से सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों के काम न करने से 23 लोगों की मौत हो गई है।
CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने भी अब तक की जांच की रिपोर्ट बेंच के सामने रखी है। बेंच इस रिपोर्ट को पढ़ रही है और सवाल किया।
कोर्ट रूम LIVE… CJI: आरजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रिंसिपल के घर के बीच कितनी दूरी है?
SG: 15 से 20 मिनट
CJI: हम दो बातों पर स्पष्टीकरण चाहते हैं कि अननैचुरल डेथ का केस कितने बजे रजिस्टर्ड हुआ।
SG: कृपया चार्ट देखें। आखिर वह हम सभी की बेटी है।
सिब्बल: डेथ सर्टिफिकेट दोपहर 1:47 बजे दिया गया। पुलिस स्टेशन में अननैचुरल डेथ की एंट्री दोपहर 2:55 बजे की गई।
CJI: क्या अननैचुरल डेथ नंबर 861 है?
सिब्बल: हां
CJI: घटनास्थल की जांच और सबूत कब जुटाए गए?
सिब्बल: रात 8:30 बजे से 10:45 बजे तक। यह शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने के बाद की बात है।
SG: लेकिन यह किसके द्वारा की गई? यह भी ध्यान रखने वाली बात है।
CJI: देखिए सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चलता है कि आरोपी किस समय सेमिनार रूम में गया और कब बाहर आया। उसके बाद 4:30 बजे के बाद की रिकॉर्डिंग भी फुटेज होगी, क्या वह फुटेज CBI को दी गई।
SG: हां, हमें सारी रिकॉर्डिंग मिली है। हमे सीन रिक्रिएट करना था।
CJI: क्या कोलकाता पुलिस ने सुबह 8:30 बजे से रात 10:45 बजे तक की पूरी फुटेज सौंप दी है?
सिब्बल: हां
CJI: लेकिन सीबीआई तो कह रही है कि केवल 27 मिनट की वीडियो शेयर की गई है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…