State - City

फ्लेमिंग इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच बन सकते हैं:रेस में सबसे आगे; एशेज 2027 पर रहेगा फोकस

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं। एंडी फ्लावर, टॉम मूडी, रिचर्ड डॉसन और जोनाथन ट्रॉट भी दावेदार हैं, लेकिन ECB (इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) की पहली पसंद फ्लेमिंग माने जा रहे हैं। इस पद को लेकर उनकी ECB के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की से बातचीत भी हो चुकी है। ब्रेंडन मैकुलम ने 12 जुलाई 2026 को इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच का पद छोड़ा था। वहीं, फ्लेमिंग भी 13 जुलाई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से अलग हो चुके हैं, जिससे उनके इंग्लैंड की जिम्मेदारी संभालने की संभावना और मजबूत मानी जा रही है।

51 साल के स्टीफन फ्लेमिंग दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट कोचों में गिने जाते हैं। उनकी कोचिंग में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार IPL का खिताब जीता। इसके अलावा वह साउथ अफ्रीका की SA 20 लीग और अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में भी CSK की सिस्टर फ्रेंचाइजियों के कोच रहे हैं। इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट से भी उनका पुराना नाता रहा है। खिलाड़ी के तौर पर वह मिडलसेक्स, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर के लिए खेले, जबकि ‘द हंड्रेड’ में सदर्न ब्रेव के हेड कोच भी रहे।

मैकुलम साल के अंत तक इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम के हेड कोच बने रहेंगे

ब्रेंडन मैकुलम टेस्ट टीम के कोच पद से हट चुके हैं, लेकिन अगले साल के अंत तक इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम के हेड कोच बने रहेंगे। फ्लेमिंग और मैकुलम लंबे समय से करीबी दोस्त और पेशेवर सहयोगी रहे हैं। ऐसे में अगर फ्लेमिंग टेस्ट टीम की कमान संभालते हैं तो दोनों के बीच तालमेल इंग्लैंड के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

पाकिस्तान सीरीज से पहले जिम्मेदारी मिलेगी या नहीं: ECB का फोकस एशेज 2027 पर

इंग्लैंड को 19 अगस्त से हेडिंग्ले में पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि फ्लेमिंग तब तक पद संभालेंगे या नहीं। ECB की प्राथमिकता 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज है। उससे पहले इंग्लैंड को पाकिस्तान (3), साउथ अफ्रीका (3), बांग्लादेश (2), ऑस्ट्रेलिया में 150वीं वर्षगांठ टेस्ट (1) और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट (1) समेत कुल 10 टेस्ट मैच खेलने हैं।

जो रूट को फिर मिल सकती है कमान

बेन स्टोक्स के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद नए कप्तान का चयन भी नए कोच की अहम जिम्मेदारियों में होगा। स्टोक्स ने उप-कप्तान हैरी ब्रुक के नाम की सिफारिश की थी, लेकिन ब्रुक पहले से ही इंग्लैंड की वनडे और टी-20 टीम के कप्तान हैं। ऐसे में वर्कलोड को देखते हुए ECB पूर्व कप्तान जो रूट को अंतरिम तौर पर फिर टेस्ट कप्तानी सौंपने पर विचार कर रही है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड का मानना है कि नया कोच स्टोक्स को संन्यास का फैसला बदलने के लिए मना सकता है।

एंडी फ्लावर समेत कई दावेदार थे: फ्लेमिंग ईसीबी की पहली पसंद बने

शुरुआत में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को इस पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लंदन स्पिरिट के साथ अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए खुद को दौड़ से अलग कर लिया। अन्य दावेदारों में टॉम मूडी, रिचर्ड डॉसन और जोनाथन ट्रॉट शामिल थे, लेकिन ECB प्रबंधन की पहली पसंद स्टीफन फ्लेमिंग ही बने। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर ने भी कहा कि इस पद के लिए उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago