जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में बुधवार देर रात करीब 12 बजे चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में कैश चोरी की कोशिश की, लेकिन नाकाम हो गई। बदमाशों ने एटीएम के लॉक को तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान पुलिस गश्त टीम वहां गश्त लगा रही थी। टीम के आने की आहट सुनकर बदमाश वहां से तुरंत रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम को जांच के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हरमाड़ा थानाधिकारी नरेंद्र भड़ाना ने बताया कि यह पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है। बैंक मैनेजर को मौके पर बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने एटीएम के लॉक को खोलकर कैश चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…