माधोपुर

श्रीमाधोपुर में सावन के पहले दिन बारिश:10 बजे तक रुक-रुककर होती रही बारिश, 4 अगस्त तक अलर्ट

श्रीमाधोपुर में सावन के पहले दिन गुरुवार को मौसम ने करवट ली। सुबह करीब 6:30 बजे से 10 बजे तक रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश हुई। छह दिन बाद हुई इस बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। इसी बारिश के बीच ढाणी गोपीनाथजी वाली में किसान भोमाराम बिजारणियां के घर पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान और पशुधन को नुकसान हुआ। ग्रामीण कुलदीप सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से घर का बिजली मीटर, वायरिंग सहित अन्य विद्युत उपकरण भी जल गए। घटना के बाद परिवार और आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा गया।

छह दिन बाद बरसे बादल, तापमान में आई गिरावट

इससे पहले बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे थे, लेकिन बारिश न होने के कारण लोगों को भीषण उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, और सुबह 10 बजे शहर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

सीवरेज कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल

दूसरी ओर बारिश ने शहर में चल रहे सीवरेज कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए। बाजारों और कई गलियों की टूटी सड़कों पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन चालक सावधानी से निकलते दिखे।

4 अगस्त तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी तंत्र फिलहाल सक्रिय है। इसके प्रभाव से सीकर जिले सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। विभाग ने 4 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान जताया है, जिसके दौरान शेखावाटी सहित कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago