चूरू

चूरू में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च और वाहन रैली:महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का दिया संदेश

चूरू में पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 29 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पैदल मार्च और वाहन रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। रिजर्व पुलिस लाइन से पैदल मार्च और वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली शहर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों से होकर गुज़री। एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देशन में, एएसपी (एसआईयूसीएडब्ल्यू) कृष्णा सामरिया ने वाहन रैली का नेतृत्व किया। इसमें महिला पुलिस थाना, विभिन्न थानों की महिला पुलिसकर्मी, अधिकारी और कालिका पुलिस टीम ने भाग लिया।

महिला हेल्पलाइन की दी जानकारी

रैली के दौरान आम जनता और महिलाओं को महिला हेल्पलाइन (112, 181, 1090), साइबर हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ से बचाव के तरीकों और महिलाओं के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके लिए पेम्पलेट भी वितरित किए गए। लोगों को राजस्थान पुलिस के राजकॉप सिटीजन ऐप के उपयोग और उसके लाभों से भी अवगत कराया गया। महिला पुलिस थानाधिकारी कुसुमलता ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी समस्या या आपात स्थिति में वे तुरंत 112, 181, 1090 पर या अपने नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को बताया विष्णु का अवतार:’बॉर्डर’ एक्टर बोले- मुझे प्रधानमंत्री के पैर धोकर उनका पानी पीना है

एक्टर सुदेश बेरी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने…

13 hours ago

गुरु पूर्णिमा पर सरदारशहर में गुरु पूजन:महंत दयानाथजी ने सच्चाई, ईमानदारी और नशामुक्ति का संदेश दिया

सरदारशहर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर और ग्रामीण अंचल के विभिन्न आश्रमों और…

13 hours ago

सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड पर एंट्री फीस का विरोध, ठेकेदार और निजी बस संचालकों के बीच हुआ विवाद

सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड पर निजी बसों के अनाधिकृत प्रवेश को लेकर लगातार मिल रही…

13 hours ago

कैंपर और पुलिस वाहन की भिड़ंत, 3 घायल:सुजानगढ़ मेगा हाईवे पर नाकाबंदी देख भाग रहे थे, यू टर्न लेते समय हुई टक्कर

सुजानगढ़ के मेगा हाईवे पर सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम नाकाबंदी को देखकर भागने…

14 hours ago

सरदारशहर मुख्य बाजार-सब्जीमंडी जलमग्न:1 घंटे की बारिश में 3 फीट तक पानी भरा, नगर परिषद के दावों की खुली पोल

चूरू जिले के सरदारशहर में गुरुवार सुबह करीब 4:45 बजे से करीब एक घंटे तेज…

14 hours ago