चूरू

सरदारशहर में गांधी चौक पर अव्यवस्थित पार्किंग से जाम:नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन, राहगीर हो रहे परेशान

सरदारशहर में नगर परिषद, गांधी चौक और तहसील कार्यालय के सामने अव्यवस्थित पार्किंग के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। मुख्य बाजार मार्ग पर नो पार्किंग क्षेत्र में बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हर रोज लोगों की आवाजाही रहती है

यह रास्ता शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है, जहां प्रतिदिन सैंकडों लोगों और वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद, वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर सड़क किनारे और नो पार्किंग क्षेत्र में अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इस कारण हर 10 से 20 मिनट में यातायात बाधित होता है और जाम लग जाता है।

व्यापारी बोले-कई बार ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी

स्थानीय व्यापारी अनिल कुमार ने बताया-कई बार लोगों को समझाने और यातायात पुलिस को सूचना देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों के साथ-साथ बड़े वाहन भी सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और जाम लगना आम बात हो गई है।

अधिकारी बोले-विशेष अभियान चलाया जाएगा

यातायात प्रभारी गणपतराम ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद और गांधी चौक क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago