Uncategorized

सरकारी स्कूल में छायादार व फलदार पौधे लगाए:छात्राओं को 10-10 पौधे लगाने का आह्वान, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

सादुलपुर के पीएम श्री राजकीय मोहता बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, राजगढ़ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के पहले चरण का हिस्सा था। संस्था प्रधान डॉ. सुशीला बलौदा पूनिया के मार्गदर्शन में स्कूल परिसर और खेल मैदान में छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण अभियान में हरित स्कूल प्रभारी व्याख्याता इरफान खान, इको क्लब प्रभारी सरिता कुमारी, एनएसएस प्रभारी अनीता देवी और शारीरिक शिक्षक रणवीर सिंह ने सहयोग किया। एनएसएस तथा यूथ एंड इको क्लब की टीम ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

दस-दस पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया

डॉ. पूनिया ने सभी स्टाफ सदस्यों और छात्राओं को स्कूल में गमलों सहित पांच-पांच पौधे लगाने तथा अपने आसपास दस-दस पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से अपने कक्षा अध्यापकों के माध्यम से लगाए गए पौधों का जियो-टैग करने का भी आग्रह किया। ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के दूसरे चरण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौशाला और मंदिर परिसरों सहित कई सार्वजनिक स्थलों को पौधारोपण हेतु चिन्हित किया गया है। स्कूल परिवार ने इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संकल्प लिया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago