चूरू

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में चूरू में कांग्रेस का प्रदर्शन:पीएम का पुतला फूंका, नेताओं ने दी गिरफ्तारियां

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवा संगठनों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अभद्रता के विरोध में चूरू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराने के लिए कई नेताओं ने अपनी गिरफ्तारियां भी दीं।

कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

चूरू में आपणी योजना स्थित जिला कलेक्ट्रेट के पास शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर और देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर दांदू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और छात्रों की मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक को बनाया मुद्दा

प्रदर्शन का केंद्र बिंदु शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के अधिकारों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई रहा।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

‘लोकतंत्र में आंदोलन करना संवैधानिक अधिकार’

पीसीसी सचिव रियाजत खां ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।

उन्होंने पुलिस लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए कहा कि जो युवा अपने भविष्य, शिक्षा और रोजगार की मांग कर रहे हैं, उन पर बल प्रयोग करना अस्वीकार्य है।

उन्होंने सरकार से दमन की बजाय संवाद का रास्ता अपनाने और युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

‘छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश’

पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया ने पुलिस कार्रवाई को छात्रों की आवाज दबाने की साजिश बताते हुए कहा कि युवाओं के मुद्दों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही मांगों का जवाब लाठीचार्ज नहीं हो सकता।

कई नेताओं ने दी गिरफ्तारियां

प्रदर्शन के बाद शहर अध्यक्ष असलम खोखर, रियाजत खान, शिवकुमार शर्मा, संजय भाटी, दिलावर खान, नारायण बालान, आदुराम न्योल, चंद्रप्रकाश, सिराज जोइया, अजीज खान, असलम मोयल, समीउल्लाह, तौफीक खान, विक्रम भाट, नोमान सयद, इस्माइल भाटी और अली मोहम्मद भाटी सहित कई कांग्रेस नेताओं ने स्वेच्छा से गिरफ्तारियां देकर विरोध दर्ज कराया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

1 month ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

1 month ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

1 month ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

1 month ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

1 month ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

1 month ago