रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पदभार संभालने के बाद कहा कि देश की आर्थिक स्थिति, ग्रोथ रेट और इन्फ्लेशन से संबंधित सभी पहलुओं की डीटेल्ड स्टडी करूंगा। मेरी प्रायोरिटी बैंकिंग सिस्टम को मजबूत बनाना और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बनाए रखना है।
सरकार ने रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। उन्होंने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह ली है। दास का कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को पूरा हो गया है। 11 दिसंबर से मल्होत्रा गवर्नर का पद संभाल लिया है।
RBI गवर्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी बड़ी बातें…
पहले कहा था- मुझे फील्ड समझने दीजिए
अपने अपॉइंटमेंट के एक दिन बाद संजय मल्होत्रा ने मंगलवार (10 दिसंबर) को कहा कि जॉइन करने के बाद वे सबसे पहले देश इकोनॉमी के लिए बेहतर उपाय को समझने में समय देंगे। मल्होत्रा ने कहा, ‘मुझे पहले जॉइन करने दीजिए, जरूरी विषयों को समझने दीजिए। यह एक अलग रोल है। आपको अर्थव्यवस्था के लिए जो भी जरूरी आवश्यक है, वह बेस्ट करना होगा।’
सरकार ने संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। संजय ने 6 साल गवर्नर रहे शक्तिकांत दास की जगह ली है। दास के कार्यकाल के दौरान उनके नाम कई सफल और उपयोगी फैसले जुड़े हैं।
कोरोना महामारी के दौरान टैक्सपेयर्स को टैक्स पेमेंट में छूट, इकोनॉमी में लिक्विडिटी बनाए रखने और दुनियाभर में युद्ध के हालातों के बीच अर्थव्यवस्था को स्टेबल बनाए रखने के लिए जरूरी फैसले लेना हो शक्तिकांत दास हमेशा इसमें आगे की भूमिका में रहे।
आज से अगले तीन साल के लिए संजय मल्होत्रा RBI के गवर्नर रहेंगे। उनके साथ शक्तिकांत दास की विरासत जुड़ी है, जिसमें कुछ चीजें उनका काम आसान करेंगी, तो कुछ चुनौतियां पेश कर सकती हैं। ऐसे में संजय के कार्यकाल के पहले दिन जानते हैं कुछ बड़ी जिम्मेदारियां जिन्हें पूरा करना है।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…