Top News

राहुल बोले- धक्का-मुक्की अडाणी-अंबेडकर से ध्यान भटकाने की साजिश:खड़गे बोले- अमित शाह ने जाबूझकर अंबेडकर को अपमानित किया, माफी मांगें

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संसद में धक्का-मुक्की की घटना पर बात की। खड़गे ने कहा कि हम शांति से प्रोटेस्ट करने आए थे, लेकिन उन्हें (भाजपा) क्या सूझा मालूम नहीं। उन्होंने मसल पावर दिखाया और हमारे ऊपर हमला किया। मुझे भी धक्का दिया, मैं बैलेंस नहीं संभाल सका और नीचे बैठ गया।

वहीं, राहुल ने कहा कि ये भाजपा की स्ट्रैटजी रही है कि संसद में अडाणी पर कोई चर्चा न हो। उसी के लिए अलग-अलग तरह से ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। भाजपा अंबेडकर और संविधान के खिलाफ है। हमने गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा, तो इन्होंने नया डिस्ट्रैक्शन शुरू किया।

खड़गे ने कहा कि, “कल हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उसमें हम बहुत सी चीजें आपको बताई थीं। और एक मुद्दा हमारे सामने आया है, जो आज की सरकार खासकर प्रधानमंत्रीजी और हमारे होम मिनिस्टर बयान जो दे रहे हैं अंबेडकर पर, वो दुखदायक है।”

आप बगैर फैक्ट देखे बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बोल रहे हैं। जांच तो कर लें कि फैक्ट्स क्या हैं। उसके बाद आप नेहरूजी को गालियां दें, अंबेडकर को अपमानित करें। ये सब जो कर रहे हैं, वो जानबूझकर कर रहे हैं, आपके पास कोई सबूत नहीं है इन बातों का।

दरअसल, भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने सुबह आरोप लगाया था कि राहुल ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे उनके सिर में चोट आई। पार्टी के एक अन्य सांसद मुकेश राजपूत ने भी राहुल पर यही आरोप लगाए थे। हालांकि, जब राहुल से इस पर सवाल हुआ तो उन्होंने उल्टा भाजपा सांसदों पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा- भाजपा सांसदों ने उन्हें संसद में जाने से रोका, धमकाया और धक्का-मुक्की की।

संसद में गुरुवार सुबह I.N.D.I.A. ब्लॉक अंबेडकर पर शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान भाजपा और विपक्षी सांसद आमने-सामने आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बाद ही धक्का-मुक्की शुरू हुई।

राहुल और खड़गे की प्रेस कॉन्फ्रेंस की प्रमुख बातें…

1. संविधान पर चर्चा पर अमित शाह की स्पीच पर

खड़गे ने कहा “हम रोज पहले से ही सदन में रखे जाने वाले मुद्दों पर चिंतन करते हैं, हमने सदन को डिस्टर्ब करने की कोशिश नहीं की। 14 दिन सदन चलाने के लिए हमारा संकल्प था और हमने रोज प्रोटेस्ट किया। रोज मुद्दा था कि अडाणी जो देश को लूट रहे हैं, जो लूटने दे रहे हैं, उनके ऊपर हमारा हमला था। लेकिन बीच में जब संविधान की चर्चा आई, उस वक्त शाहजी को कहां से समझ में आया, किसने ज्ञान दिया, मुझे नहीं मालूम। उन्होंने भगवान की व्याख्या भी अलग कर दी। अंबेडकर पूजनीय हैं, उनके बारे में कोई बोलता है तो शाह ने अंबेडकर का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि कितना अंबेडकर, अंबेडकर बोलते हो, अगर इतना भगवान का नाम लेते तो 7 जन्म तक स्वर्ग में रहते। यह मानसिकता जिस लीडर की हो, वो निंदनीय है।”

2. अडाणी से ध्यान भटकाने के लिए धक्कामुक्की की गई

खड़गे बोले “अडाणी को पोर्ट, रोड, जमीन के ऊपर-नीचे जो है सब दे रहे हैं। रोज उसको बोलना चाहिए कि जहां जगह मिले, वहां नमस्ते करो बैठ जाओ और पैसे आ जाएंगे। ये लोग कभी भी अपनी गलती नहीं मान रहे हैं। हमने कहा कि शाह अपना इस्तीफा दें। हमारे प्रधानमंत्री उन्हें बर्खास्त करें। हमें मालूम है कि वो बर्खास्त नहीं करेंगे। हमने ये मुद्दा जनता तक पहुंचाने के लिए सभी पार्टी लीडर राहुल-प्रियंका और सदन के सदस्य इस मुद्दे को उठा रहे हैं। हमने कहा कि शाह माफी मांगें। सारे हिंदुस्तान में इसको लेकर प्रोटेस्ट हो रहे हैं, कई लोग, कई बच्चे मन रहे हैं। इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए दूसरे मुद्दे उठा रहे हैं।”

3. कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन करेगी

खड़गे ने कहा “जब भाजपा ने हमारे साथ धक्का-मुक्की की, तो हमने कोशिश की फिर उठे। ये हमारा मजाक उड़ा रहे हैं, चिढ़ा रहे हैं। हमारी महिला सदस्य थीं, उनके पास सारे पुरुष मेंबर्स थे। ऐसा माहौल भाजपावालों ने बनाकर रखा है। हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। देशव्यापी आंदोलन होगा। हर जगह आंदोलन इनकी गलती की वजह से चल रहा है। शांति के साथ सदन चलना था, उसे भंग करने का काम इन्होंने किया है। जो न्यायपूर्ण है हमने वो कहा। शाह ने था कि खड़गे ने तोड़मरोड़कर भाषण पेश किया है। मेरे स्टेटमेंट को जरा अच्छा दिखाइए, ऐसा 3 बार उन्होंने कहा। करने दीजिए उन्हें, सच बात उन्हें बतानी चाहिए, हमें नहीं। ज्यादा पब्लिसिटी उन्हीं की होती है। उनकी पूरी स्पीच कवर होती है। हम जो कर रहे हैं, जनता की समस्याओं को लेकर लड़ रहे हैं। वो जो कर रहे हैं खाया पिया कुछ नहीं गिलास तोड़ा बारह आना। हमने ना धक्का दिया ना कुछ किया, वो हम पर आरोप लगाते जा रहे हैं।”

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

5 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

5 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

5 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

5 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

5 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

5 days ago