चुरू

कलेक्टर को फूल देकर फाड़ा ज्ञापन:बायोमेडिकल वेस्ट जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जताया आक्रोश, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

चूरू कलेक्टर अभिषेक सुराणा की जन सुनवाई में सोमवार को अजीब नजारा देखने को मिला। यूथ फॉर स्वराज और चूरू बायोमेडिकल वेस्ट जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी अस्पताल की समस्या को लेकर ज्ञापन देने आए। जहां दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को गुलाब का फूल देकर ज्ञापन फाड़ दिया।

संगठन के राजेश और अनिल चौधरी ने कहा कि डीबी अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट की समस्या जस की तस पड़ी है। संगठन अस्पताल के बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की मांग काफी समय से कर रहा है। गत दिनों प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत के दौरे के दौरान भी संगठन ने ज्ञापन सौंपा था। तब प्रभारी मंत्री ने दो दिन में अस्पताल में पड़े बायो वेस्ट की समस्या के निस्तारण के निर्देश जिला प्रशासन को दिये थे। मगर इसके बाद भी जिला प्रशासन आज तक सोया हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में पहले भी कई बार जिला कलेक्टर को ज्ञापन दे चुके है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसी फर्म को टेंडर दे रखा है। जो केवल कागजों में चल रही है। अस्पताल में खुली जगह बायो वेस्ट पड़ा रहता है। जिस पर दिनभर पशु मुंह मारते रहते हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता हैं। इस दौरान एक बार तो माहौल गर्मा गया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago