झुंझुनू

उपराष्ट्रपति के गृह क्षेत्र में अवश्विस प्रस्ताव का विरोध शुरू:ग्रामीणों ने प्रस्ताव की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया, बताया किसान के बेटे का अपमान

झुंझुनूं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र क्यामसरिया के नेतृत्व में उनके गृह क्षेत्र सुलताना में ग्रामीणों ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

अविश्वास प्रस्ताव की निंदा करते हुए जमकर नारेबाजी की। वीरेंद्र क्यामसिरया ने कहा विपक्ष द्वारा उच्च पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ जिस तरह का आचरण किया जा रहा है, वह गलत है। यह किसान के बेटे का अपमान है।

राष्ट्रीय जाट महासंघ इसकी निंदा करता है। अगर विपक्ष द्वारा प्रस्ताव को वापस नहीं लिया गया तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में चिंगारी का रूप लेगा। ग्रामीणों ने कहा कि किसान के बेटे का अपमान करने के उद्देश्य से यह अविश्वास प्रस्ताव लाया है, जिसे कोई भी किसान स्वीकार नहीं करेगा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर प्रस्ताव को वापस नहीं लिया गया तो समय आने पर विरोध करने वालों को इसका करारा जवाब दिया जाएगा। प्रदर्शन के अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया गया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago