जयपुर ग्रामीण

रबी फसलों के लिए प्रीमियम तय:31 तक करा सकेंगे बीमा, जो किसान बीमा नहीं करवाना चाहे वे 24 दिसंबर तक लिखित में दें

केंद्रीय कृषि, सहकारिता एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने रबी फसलों के प्रीमियम की दर निर्धारित की हैं। रबी-2024 के लिए फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है। ऋणी किसानों का संबंधित बैंक स्वतः ही प्रीमियम काटकर बीमा कंपनी को भेज देगा।

इसके लिए किसान को अपनी नवीनतम गिरदावरी 29 दिसंबर तक बैंक में जमा करवानी होगी, ताकि सही फसल का बीमा काटा जा सके व क्लेम से वंचित ना हो।

यदि कोई ऋणी किसान फसल बीमा योजना से अलग रहना चाहता है तो 24 दिसंबर तक संबंधित बैंक शाखा में लिखित में देना होगा।

गैर ऋणी किसान भी करवा सकते हैं बीमा

गैर ऋणी किसान भी 31 दिसंबर तक रबी फसलों के लिए बीमा करवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड व बैंक पास बुक की फ़ोटो कॉपी तथा नवीनतम जमाबंदी आवश्यक है। ऋणी किसान जो बीमा नहीं करवाना चाहते उन्हें 24 दिसंबर तक संबंधित बैंक में लिखित में घोषणा पत्र देना होगा।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago