Web Stories

गणेश पूजन में साथ नजर आए खुशी और वेदांग:’द आर्चीज’ के को-स्टार को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस, फैंस बोले- रिश्ता कन्फर्म

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के छोटी बहन खुशी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

काफी वक्त से चर्चा है कि खुशी अपनी डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ के को-स्टार वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। इसी बीच दोनों अब साथ में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते नजर आए।

शनाया और अंजिनी धवन भी हैं साथ खुशी ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग के साथ नजर आ रही हैं।

तस्वीर में खुशी और वेदांग के अलावा एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी नजर आ रही हैं।

फैंस मान रहे दोनों के रिश्ते को कन्फर्म गणेश उत्सव सेलिब्रेशन से सामने आई इन तस्वीरों को देखकर कपल के फैंस काफी खुश हैं। अब फैंस दोनों की इस तस्वीर को देखकर इनके रिश्ते को कन्फर्म मान रहे हैं।

पहले भी कई बार साथ नजर आए दोनों खुशी और वेदांग इससे पहले भी कई मौके पर साथ नजर आ चुके हैं। दोनों पहले राधिका और अनंत की शादी और फिर हाल ही में हुई अनन्या पांडे की फिल्म की स्क्रीनिंग पर भी साथ ही नजर आए थे।वर्कफ्रंट पर खुशी के पास ‘नादानियां’ और एक अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्म है। वहीं वेदांग, आलिया भट्‌ट के अपोजिट फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आएंगे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago