जयपुर

दो सप्ताह बाद जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश का हटना तय:कुसुम या ललिता बन सकती हैं कार्यवाहक महापौर

नगर निगम जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर और उनके पति सुशील गुर्जर के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दो सप्ताह का समय देते हुए मौखिक तौर पर चालान पेश करने के लिए कहा है।

वहीं, मुनेश गुर्जर के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी देने को रिकाॅर्ड पर लेते हुए सुनवाई दो सप्ताह बाद तय की है। जस्टिस एनएस ढड्ढ़ा ने यह निर्देश सोमवार को सुधांशु सिंह ढिल्लन की याचिका पर दिया।

निलंबन होते ही नए मेयर की नियुक्ति होगी दूसरी ओर, यूडीएच और स्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने भास्कर को बताया कि निलंबन होते ही नए महापौर की नियुक्ति की जाएगी। हमारे पास 60 दिन तक कार्यवाहक मेयर लगाने का अधिकार है। नया मेयर कौन होगा, पूछने पर उन्होंने कहा कि चूंकि ओबीसी महिला को ही बनाया जा सकता है। ऐसे में जो महिला पात्र होगी, उसे चार्ज देंगे। चुनाव आयोग कहेगा तो चुनाव से चयन हो जाएगा।

किशनपोल से हो सकती हैं नई महापौर मुनेश के हटने के बाद भाजपा पार्षद कुसुम यादव काे कार्यवाहक मेयर का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। कुसुम लंबे समय से बीजेपी में हैं। दूसरी बार पार्षद बनी हैं। इससे पहले सांस्कृतिक और महिला उत्थान समिति की चेयरमैन रही हैं। उनकी छवि भी साफ-सुथरी है।

दूसरी दावेदार भाजपा की ही ललिता जायसवाल हैं। ललिता के पति भाजपा युवा मोर्चा के राजस्थान मीडिया प्रभारी रहे हैं और लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं। कुसुम और ललिता के कार्यवाहक मेयर बनने की संभावना इसलिए ज्यादा है क्योंकि दोनों ही किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से पार्षद हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा लगातार दो चुनाव से हार रही है। ऐसे में किशनपोल क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए यहां से कार्यवाहक मेयर बनाई जा सकती है।

कोर्ट में 4 माह में कार्रवाई न होने का प्रश्न उठा इधर, दोपहर 3:10 बजे अदालती आदेश के पालन में डीएलबी निदेशक वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए। एएजी जीएस गिल ने अदालत को बताया कि हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी है। प्रार्थी के अधिवक्ता अनुराग शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने चार महीने से मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की है।

जस्टिस एनएस ढड्ढ़ा ने कहा कि दो सप्ताह का समय इसलिए ही दिया जा रहा है कि मामले में चालान पेश किया जा सके। साथ ही कोर्ट ने डीएलबी निदेशक को व्यक्तिगत तौर पर पेशी से भी छूट दे दी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago