राजस्थान

CHURU घर से उठाकर नाबालिग से रेप:एक महिला सहित 4 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से उठाकर नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग से रेप के बाद उसे घर से चार किलोमीटर दूर सड़क पर अकेला छोड़कर चला गया। पुलिस ने नाबालिग की मां की रिपोर्ट पर एक महिला सहित 4 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसका पीहर रतनगढ़ के एक गांव में हैं। जहां तीन-चार माह पहले उसकी बेटी आई हुई थी। यहां सड़क बनाने का काम चल रहा था। उस कार्य में ट्रैक्टर से सामान सप्लाई करने वाला आरोपी नाबालिग को घर में अकेला पाकर पानी पीने के बहाने घुस गया। बाद में चॉकलेट का लालच देकर उसे झांसे में लेने का प्रयास करने लगा। वह घर के आसपास चक्कर काटने लगा। उसके बाद आरोपी नाबालिग को ट्रैक्टर पर घुमाने के लिए ले गया। सुनसान जगह पर ले जाकर उसने अश्लील हरकतें की। जिसका मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो दिखाकर आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान उसने नाबालिग को एक फोन भी दिला दिया, जिसके माध्यम से वह उसके साथ अश्लील बातें करने लगा।

आरोपी और उसके साथी जिसमें एक महिला भी शामिल थी पीड़िता पर आरोपी से संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगे। पीड़िता ने मना किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को 18 जुलाई को रतनगढ़ बुलाया। जहां पर उसे एक गाड़ी में बैठाकर सुनसान गलियों में घुमाया। इस दौरान अश्लील हरकतें की। जब विरोध किया तो उसने नाबालिग को बस स्टैंड पर छोड़ दिया। घटना के बाद नाबालिग अपने गांव आ गई।

चार सितंबर की रात आरोपी ने अपने भाई व महिला के साथ-साथ अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर साजिश रचते हुए नाबालिग को उसके घर से उठाकर ले गए। एक सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग को घर से चार किलोमीटर दूर बदहवास हालत में छोड़कर चला गया। परिजनों को जब नाबालिग घर में नहीं मिली तो उन्होंने तलाश शुरू की तो वह सड़क पर मिली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago