Contact Information

सिटी कार्यालय: मोटर मार्केट वार्ड नं. 18, नया 23, सरदारशहर चूरू(राजस्थान),
मुख्य कार्यालय: 42, कॉस्मो कॉलोनी, विनायक रेजीडेंसी, विशाली नगर, जयपुर

We Are Available 24/ 7. Call Now.

भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके में एक वाहन ने गाय के बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे गाय का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज लोगों ने पहाड़ी कामां रोड़ पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश की और करीब 1 घंटे बाद जाम को खोला गया।

घटना कामां पहाड़ी रोड़ पर केरुआ गांव के पास की है। जहां एक अज्ञात वाहन ने आज एक गाय के बच्चे को टक्कर मार दी। घटना में गाय के बच्चे के पैर में गंभीर चोट आई। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन को लेकर फरार हो गया। जब स्थानीय लोगों ने गाय के घायल बच्चे को देखा तो उन्होंने पहाड़ी कामां रोड़ पर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस रोड़ पर आए दिन वाहन बेसहारा जानवरों को टक्कर मारकर फरार हो जाते हैं। रोड़ पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन काफी स्पीड में चलते हैं। जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश कर जाम को खुलवाया गया और गाय के बच्चे को इलाज के लिए भेजा गया। लोगों ने पुलिस से मांग रखी कि कामां पहाड़ी रोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाए।

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *