बिहार

UPSC पास किए बिना ही 18 साल का लड़का बन गया IPS, समोसा पार्टी करते हुए पकड़ाया, किया सनसनीखेज खुलासा

Fake IPS In Jamui Bihar: बिहार के जमुई में 18 साल का एक लड़का बिना UPSC परीक्षा पास किए IPS Officer की वर्दी पहन कर घूम रहा था। IPS बनने की खुशी में समोसा पार्टी कर रहा था। पुलिस को शक होने पर पूछताछ की गई तो युवक ने सनसनीखेज खुलासे किए। दरअसल, फेक आईपीएस अधिकारी बने युवक मिथिलेश कुमार PS की वर्दी पहनकर और कमर में पिस्टल लटकाकर करीब दो लाख की बाइक पर बैठकर घर से निकला। समोसे खाने के लिए जब वह बाजार में रुका तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मिथलेश का हुलिया देखकर लोगों को कुछ अटपटा लगा तो किसी ने थाने में शिकायत कर दी इसके बाद सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर उसे दबोच लिया। मिथलेश कुमार ने बातचीत में बेहद गंभीर और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

मामा से दो लाख रुपये कर्ज लेकर दिया

फेक आईपीएस अधिकारी बने मिथिलेश कुमार ने बताया कि खैरा इलाके के मनोज सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उसे पुलिस में नौकरी लगाने का ऑफर दिया था। उसने IPS बनाने के लिए 2 लाख रुपए दिए हैं। मनोज सिंह ने उसके शरीर का नाप लिया और उसके दूसरे दिन बुलाकर उसे IPS की वर्दी, बैच और पिस्टल दिया। इसके बाद कहा कि आज से तुम IPS Officer हो। इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं। युवक ने बताया कि उसने अपने मामा से उधार पैसे लेकर फर्जी आईपीएस बनाने वाले मनोज सिंह को दिए।

पुलिस अधिकारी ने कही ये बात

SDPO सतीश सुमन ने बताया कि मिथलेश कुमार नामक शख्स लखीसराय जिला के हलसी थाना क्षेत्र के गोवर्धन बीघा गांव का रहना वाला है। फर्जी आईपीएस की वर्दी में मिथलेश को गिरफ्तार किया गया है। अगर मिथलेश कुमार ने सही मायने में दो लाख रुपये देकर फर्जी आईपीएस की वर्दी ली है, तो जमुई पुलिस के सबसे बड़ी चुनौती ये होगी कि पुलिस उस गिरोह का भंडाफोड़ करेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

HIndustan kee jaan

Share
Published by
HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago