चूरू

अभिषेक सुराणा संभालेंगे चूरू जिला कलेक्टर का पदभार:राज्य सरकार ने रविवार रात किया ट्रांसफर, 2018 बैच के हैं युवा अफसर

राज्य सरकार ने रविवार रात प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। तबादला सूची में सरकार ने छह जिलों के जिला कलेक्टर बदले हैं। इसमें अब आईएएस अभिषेक सुराणा चूरू जिला कलेक्टर का पदभार संभालेंगे। इससे पहले आईएएस सुराणा हेरिटेज नगर निगम जयपुर में बतौर कमिश्नर के पद पर थे।

इससे पहले पुष्पा सत्यानी चूरू जिला कलेक्टर थीं। जिनका पिछले दिनों चूरू से ट्रांसफर हो गया था। उनकी जगह आशीष मोदी को चूरू लगाया गया था, लेकिन मोदी ने चूरू जिला कलेक्टर के पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। इसके चलते करीब दो सप्ताह से ज्यादा समय तक जिला कलेक्टर का अतिरिक्त चार्ज एडीएम उत्तम सिंह शेखावत के पास रहा था।

आईएएस सुराणा 2018 बैच के युवा अफसर हैं। आईएएस अधिकारी अभिषेक सुराणा राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। आईआईटी से ग्रेजुएशन करने के बाद आईएएस अधिकारी अभिषेक सुराणा ने सिंगापुर में बार्कलेज इन्वेस्टमेंट बैंक में एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में काम करना शुरू किया। इसके बाद वे उसी बैंक में काम करने के लिए लंदन चले गए।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago