चूरू

IAS अभिषेक सुराणा ने संभाली चूरू जिला कलेक्टर की कमान,प्रथम बार कलेक्टर की पोस्ट पर नियुक्त हुवे है अभिषेक सुराणा

जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और आमजन को लाभ रहेगा प्राथमिकता : सुराणा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने संभाला पदभार, अधिकारियों – कर्मचारियों ने किया अभिनंदन व स्वागत
चूरू। चूरू में नवनियुक्त जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित आपणी योजना कार्यालय में पदभार संभाला। एडीएम उत्तमसिंह शेखावत ने उन्हें कार्यभार सौंपा।
मीडिया को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि जिले में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन से आमजन को समुचित लाभ मिलना उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। इसी के साथ बजट घोषणाओं की त्वरित क्रियान्विति के लिए काम करेंगे। सभी अधिकारियों – कर्मचारियों से के साथ मिलकर क्षेत्र में जन समस्याओं का समुचित निस्तारण करने के प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर एडीएम उत्तमसिंह शेखावत, चूरू एसडीएम बिजेंद्र सिंह, तहसीलदार महावीर सिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मनीराम दनेवा, पीएचईडी एसई (प्रोजेक्ट) राममूर्ति, एपीआरओ मनीष कुमार, दीपक शर्मा, रघुनंदन शर्मा, लेखाधिकारी तुलछाराम, कॉपरेटिव एमडी मदनलाल, गौरव शर्मा, सुनील बुडानिया, गोविंद राहड़, दूलीचंद सोनी, फरियाद खान, किशन सहित अधिकारियों – कर्मचारियों व मीडियाकर्मियों ने जिला कलक्टर सुराणा का स्वागत किया। पुलिस के जवानों ने सलामी दी।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago