चूरू

गोली मारकर युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार:आपसी विवाद के बाद की थी वारदात, कोर्ट ने भेला जेल

चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव परसनेउ व जेगणिया के बीच आपसी विवाद के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से हथियार भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

राजलदेसर थानाधिकारी गीतारानी बिश्नोई ने बताया कि राजलदेसर थाना के गांव परसनेऊ निवासी महावीरसिंह ने मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसके चाचा का बेटा रामसिंह ट्रक ड्राइवर का काम करता है। गांव के ही रामूराम मेघवाल ने आपसी विवाद के बाद उसकी टोपीदार बंदूक से गोली मारकर हत्या दी।

पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की और 24 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार बरामद कर लिया। राजलदेसर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago