चूरू की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने रतनगढ़ रेलवे स्टेशन से एक मूक-बधिर नाबालिग का रेस्क्यू किया। नाबालिग प्लेटफार्म पर लावारिस हालत में गुमसुम बैठी थी। चाइल्ड हेल्प लाइन को जीआरपी द्वारा सूचना मिली। जिस पर तुरन्त चाइल्ड लाइन टीम ने मूक-बधिर नाबालिग का लिखित रिपोर्ट के साथ रेस्क्यू किया।
चाइल्ड हैल्प लाइन टीम के जिला परियोजना अधिकारी पन्ने सिंह ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन ऑफिस लाकर काउंसलर वर्षा कंवर ने मूक-बधिर नाबालिग से काउंसिलिंग करने का प्रयास किया। मगर नाबालिग बोलने में व अपना नाम पता बताने में सक्षम नहीं है। नाबालिग बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर के बाल कल्याण समिति पेश किया गया। जहां से बाल कल्याण समिति ने नाबालिग बालिका को सखी सेंटर में रहने का अस्थाई आदेश दिया है।
प्रथम दृष्टया बालिका दूसरे राज्य की होना प्रतीत हो रहा है। नाबालिग बालिका को तस्करी कर यहां लाया जाना भी माना जा रहा है। अभी नाबालिग बालिका के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यवाही में चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइज़र नरपत सिंह, रविन्द्र सिंह, सुभाष कुमार, कैसवर्कर अमन छापरवाल, निखिल सिंह व रूपेन्द्र सिंह रिड़खला का सहयोग रहा।
सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…
अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…
पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…
चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…