हरियाणा

पानीपत में निर्दलीय समर्थक मां-बेटा को पीटा:रोहिता रेवड़ी का कार्यक्रम करवा रहे थे; आरोपी पड़ोसी बोले- यहां सिर्फ कांग्रेस की जनसभा होगी

हरियाणा के पानीपत शहर में चुनावी रंजिश सामने आई है। यहां एक गुट ने दूसरे गुट के मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया। घायल मां-बेटे अपने घर के बाहर शहर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रोहिता रेवड़ी की जनसभा आयोजित कर रहे थे। तैयारियों के दौरान कांग्रेस समर्थक वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यहां सिर्फ कांग्रेस का कार्यक्रम होगा, किसी और का नहीं। घटना की सूचना मिलने पर रोहिता रेवड़ी अपने पति सुरेंद्र रेवड़ी और समर्थकों के साथ चांदनी बाग थाने पहुंचीं। वहां लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

बीच-बचाव में आई मां को भी पीटा

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में अजय गहलोत ने बताया कि वह वाल्मीकि मोहल्ला, चांदनीबाग का रहने वाला है। वह अपनी कॉलोनी में घर के बाहर निर्दलीय उम्मीदवार रोहिता रेवड़ी की जनसभा का कार्यक्रम करवा रहा था।

इसी दौरान वहां कॉलोनी के ही अरूण, इसके पिता सतीश चौहान, विक्की, राजेश, विनोद, बोग्गा, सुमित, युवराज, संतोष व अन्य लोग पहुंच गए। जिन्होंने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। झगड़े का शोर सुनकर मां कुसुम देवी बाहर आई और बीच-बचाव करने का प्रयास किया।

लेकिन आरोपियों ने मां के मुंह पर सिर की टक्कर मारी और बदतमीजी की। आरोपियों ने मारपीट के दौरान कहा कि यहां सिर्फ कांग्रेस पार्टी का ही कार्यक्रम होगा, किसी दूसरे का यहां कोई कार्यक्रम नहीं होगा। आरोपियों ने पीट-पीट कर दोनों मां-बेटा को घायल कर दिया।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago