जयपुर

जयपुर से कुल्लू के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट:14 अक्टूबर से होगा फ्लाइट का संचालन, 2,500 रुपए से शुरू होगी टिकट

जयपुर से कुल्लू (हिमाचल) जाने वाले राजस्थानियों के लिए अच्छी खबर है। 14 अक्टूबर से जयपुर से कुल्लू के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसके बाद 15 घंटे का सफर आम यात्री महज 2 घंटे में ही तय कर सकेंगे।

पिंक सिटी जयपुर पहली बार कुल्लू से हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। 14 अक्टूबर सुबह एलायंस एयर का एटीआर – 72 जयपुर से कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरेगा। इसका प्रस्तावित किराया 2500 रुपए निर्धारित किया गया है। इसके लिए जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा

जयपुर से शुरू होने वाली सस्ती हवाई सेवा में कुल्लू के लोग भी घूमने के लिए जयपुर जा सकेंगे। इसके साथ ही यहां पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

बता दें कि जयपुर से कुल्लू के लिए सीधी फ्लाइट 14 अक्टूबर से शुरू होगी। एलायंस एयर की फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट से सुबह 8:20 बजे फ्लाइट रवाना होगी। जो सुबह 10:15 बजे कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसके बाद 20 मिनट रुकने के बाद फ्लाइट 10:35 बजे सुबह भुंतर से वापस जयपुर के लिए रवाना होगी। जो 12 बजकर 40 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी।

ऐसे 71 सीटर वाले इस विमान को जयपुर से कुल्लू जाने में कुल 1 घंटे 55 मिनट का समय लगेगा। वहीं सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को ही हो फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जयपुर से कुल्लू की सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने से कुल्लू-मनाली के साथ राजस्थान के जयपुर में भी पर्यटन कारोबार में इजाफा होने की संभावना है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago