बिकानेर

एक परिवार के 3 लोगों ने किया सुसाइड:जहर खाने के बाद हाथ की नस काटी, चौथे की हालत गंभीर

बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी में मंगलवार को एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने सुसाइड कर लिया। वहीं चौथे को गंभीर हालत में पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सामने आया है कि जहर खाने के बाद हाथ की नस काट गई है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कॉलोनी में पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल के आवास के पास ही परिवार का घर है।

जानकारी अनुसार- जयनारायण व्यास कॉलोनी में रहने वाले राहुल मारु, उनकी पत्नी रुचि मारू और सात साल की बेटी आराध्य मारू की मौत हो गई है। वहीं एक सदस्य की जान बच गई। पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश पासवान, एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने मौके पर पहुंचकर उसे पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। शवों को मॉच्यूरी में रखवाया गया।

सुसाइड का कारण नहीं आया सामने पुलिस को अब तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि तीनों ने सुसाइड क्यों की है? प्रारंभिक जांच में कर्ज की बात सामने आई है। कर्ज के कारण राहुल मारु कुछ समय से परेशान चल रहा था।

पहले किया था पांच ने एक साथ सुसाइड करीब 10 महीने पहले बीकानेर के अंत्योदय नगर में एक ही परिवार के पांच जनों ने एक साथ सुसाइड कर लिया था। इसमें पति-पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ सुसाइड कर लिया था। महिला ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि ससुराल व पीहर वाले परेशान कर रहे थे। दस महीने बाद अब एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सुसाइड की है।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago