बिकानेर

शिक्षा विभाग में सात हजार टीचर समायोजित:निदेशक से जिला शिक्षा अधिकारी तक कर रहे हैं आदेश, सात हजार टीचर को मिलेगा पद

BIKANER शिक्षा विभाग ने राजस्थान के सात हजार टीचर्स का सही पद पर समायोजन करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी से माध्यमिक शिक्षा निदेशक तक से आदेश जारी होने शुरू हो गए हैं। प्रदेश के हिन्दी माध्यम स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तब्दील करने के कारण करीब 35 हजार टीचर्स अधिशेष हो गए थे। इनमें कुछ को पूर्व विद्यालयों में ही समायोजित कर दिया गया था, जिसके बाद अधिशेष शिक्षकों की संख्या घटकर सात हजार हो गई। अब इन सात हजार का भी समायोजन किया जा रहा है।

दरअसल, कांग्रेस सरकार ने बड़ी संख्या में हिन्दी माध्यम स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में तब्दील कर दिया था। ऐसे में हिन्दी माध्यम स्कूल के टीचर जरूरत से ज्यादा हो गए, यानी अधिशेष हो गए। कुछ टीचर्स इसलिए अधिशेष हो गए, क्योंकि स्कूल को अपर प्राइमरी से सेकंडरी और सेकंडरी से सीनियर सैकंडरी कर दिया गया। ऐसे में जरूरत से ज्यादा टीचर्स की संख्या35 हजार तक पहुंच गई। पिछले कुछ महीनों में अलग-अलग आदेश जारी करके शिक्षा विभाग ने क्रमोन्नत स्कूल के टीचर्स को वहीं पर पदस्थापित कर दिया। अधिशेष मानने के बजाय उसका नियमित पदस्थापन हो गया। वहीं हिन्दी माध्यम से मुक्त हुए टीचर्स ही अधिशेष रह गए। अब तक इनका वेतन अलग-अलग स्कूलों से उठ रहा था, जबकि वो काम किसी अन्य स्कूल में कर रहे थे।

ऐसे में अब हर जिले में अलग-अलग आदेश जारी करके समायोजन किया जा रहा है। अकेले बीकानेर जिले में 1900 टीचर्स को समायोजित किया जा रहा है। इनमें बड़ी संख्या में टीचर्स की स्कूल भी बदल रही है। समायोजन के लिए लेवल वन के टीचर्स को लेवल टू के पद पर भी समायोजित किया जा रहा है। वहीं माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने अलग अलग आदेश जारी करके प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और लेक्चरर का समायोजन नए स्कूल में किया हे। इसमें बड़ी संख्या में लेक्चरर व प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल ने सिफारिश के दम पर बेहतर स्कूल में समायोजन करवा लिया, जबकि कुछ को इच्छा के विपरीत घर से दूर के स्कूल मिले हैं।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

2 months ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

2 months ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

2 months ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

2 months ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

2 months ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

2 months ago