बिकानेर

बीकानेर फायरिंग रेंज ब्लास्ट में तीसरी मौत:घायल जवान का मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज; 2 सैनिक मौके पर हो गए थे शहीद

बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में प्रैक्टिस के दौरान ब्लास्ट में घायल सेना के जवान की भी मौत हो गई। जवान को गंभीर हालत में सूरतगढ़ के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें चंडीगढ़ के मिलिट्री हॉस्पिटल रेफर किया गया था।

फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में युद्धाभ्यास के दौरान बुधवार को हुए ब्लास्ट में 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 4 दिन में 2 हादसे हुए हैं। इनमें 4 जवानों की मौत हुई है।

चंडीगढ़ मिलिट्री हॉस्पिटल में दम तोड़ा उड़ीसा के रहने वाले ड्राइवर ईश्वर तालिया (33) ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चंडीगढ़ मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके शव को चंडीगढ़ से ही उड़ीसा भेजा गया है। जवान की मौत की सूचना महाजन पुलिस को दी गई है।

सैन्य अभ्यास के दौरान हुआ था ब्लास्ट हादसा फायरिंग रेंज के चार्ली सेंटर पर हुआ था, जहां सैन्य अभ्यास चल रहा था। बुधवार सुबह (19 दिसंबर) तोप से फायर करते वक्त अचानक ब्लास्ट हुआ। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशुतोष मिश्रा निवासी देवरिया (उत्तर प्रदेश) और गनर जितेंद्र सिंह निवासी दौसा (राजस्थान) और ईश्वर तालिया निवासी उड़ीसा इसकी चपेट में आ गए थे। हेड कॉन्स्टेबल आशुतोष मिश्रा और गनर जितेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि ईश्वर तालिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

गाड़ी से अटैच करते समय तोप फिसली, बीच में फंस गया था हवलदार बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 15 दिसंबर (रविवार) को भी युद्धाभ्यास के दौरान एक जवान की मौत हो गई थी। फायरिंग रेंज के ईस्ट कैंप में युद्धाभ्यास चल रहा था। आर्मी की आर्टिलरी 199 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार चंद्र प्रकाश पटेल (31) निवासी नारायनपुर, जमुआ बाजार कछुवा, मिर्जापुर (यूपी) तोप को टोइंग वाहन पर अटैच कर रहे थे।

इस दौरान तोप फिसल गई और दोनों के बीच में चंद्रप्रकाश फंस गए। गंभीर हालत में उनको सूरतगढ़ आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चंद्र प्रकाश पटेल 13 साल से सेना में थे।

HIndustan kee jaan

Recent Posts

अंडरब्रिज निर्माण के दौरान पेयजल पाइपलाइन बचाने की मांग:ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा-पानी की सप्लाई ना हो बाधित

सादुलपुर के सिद्धमुख गांव के ग्रामीणों ने दोपहर को तहसीलदार सिद्धमुख को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…

4 days ago

480 नशीले कैप्सूल मामले में मुख्य सप्लायर काबू:हिसार पुलिस ने सीकर से पकड़ा, 2 तस्कर पहले किए थे गिरफ्तार

हिसार में पुलिस ने 480 नशीले कैप्सूल बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को राजस्थान के…

4 days ago

वायरल वीडियो के बावजूद गिरफ्तारी नहीं, ग्रामीण नाराज:रानोली थाने का घेराव कर कार्रवाई की उठाई मांग

अखेपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई न…

4 days ago

‘जीत के बाद पार्टी बदलने वालों का अब खोटा दिन’:डोटासरा बोले- सीकर में ऐसे लोग रहे, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा की मदद करते थे

पंचायती राज और निकाय चुनावों में टिकट वितरण को लेकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने…

4 days ago

आईटीआर रिटर्न का 30 दिन में ई-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा

चूरू इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया 31 जुलाई को पूरी हो गई हैं।…

4 days ago

सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक

सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता…

4 days ago